रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को रायपुर के धर्म संसद में कालीचरण के द्वारा गाली देने के बाद पूरे देश में उनके बयान की निंदा हो रही है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के पुणे पुलिस ने कालीचरण सहित 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। इधर टिकरापारा पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है। महाराष्ट्र के पुणे के अलावा अकोला पुलिस ने भी कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने कालीचरण, मिलिंद एकबोते, नंदकिशोर एकबोते तथा तीन अन्य लोगों के खिलाफ साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे, राष्ट्रपिता के अपमान अके मामले में एफआईआर दर्ज की है। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में कल एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं रायपुर में 26-27 दिसंबर की रात में एफआईआर दर्ज हुई थी। कालीचरण बाबा ने 26 दिसंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी के खिलाफ अशब्द कहे थे जिसके बाद से पूरे देश में बवाल खड़ा हो गया है और कई जगहों में हंगामा भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अशब्द कहने के बाद से कालीचरण छत्तीसगढ़ से फरार हो गए है। मामला दर्ज होने के बाद से टिकरापारा पुलिस महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है।
कालीचरण के खिलाफ पुणे में भी दर्ज हुआ एफआईआर
Date:

