युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के खिलाफ FIR, नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेने का था आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भिलाई : भिलाई में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद व प्रदेश सचिव जुल्फिकार पर नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेने की शिकायत खुर्सीपार थाने में की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करने के बाद दोनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। खुर्सीपार थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि, मामले की जांच के बाद धारा-420,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने रविवार को कहा था कि, यह राजनीतिक षड्यंत्र है। मेरे अच्छे काम को देख कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए ये कर रहे हैं। मै मानहानि का केस करूंगा।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई करने की थी मांग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग थी। पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने भी ट्वीट कर कहा था कि यह मामला गंभीर है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध हरितवाल का कहना है कि इसमें राजनीतिक तूल देने वाली कोई बात नहीं है। पुलिस विवेचना कर रही है, जो सच होगा वो सबके सामने आ जाएगा।

साल 2016 का है मामला
भिलाई के खुर्सीपार निवासी अश्वनी कुमार कौशल और संतोषी पारा कैंप भूपेन्द्र कुमार देवांगन ने पुलिस में शिकायत की है कि कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद और जुल्फिकार ने नौकरी लगाने के नाम पर साल 2016 में 5 लाख 35 हजार रुपए लिए थे। चार साल बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। सीजी व्यापमं द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम रुपए लिए गए थे। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों के द्वारा रुपए लौटाने की मांग लगातार की गई। लेकिन रुपए नहीं लौटा रहे है। पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related