FALL IN GOLD PRICES : सोने की कीमतों में गिरावट, खरीदारी का सुनहरा मौका ! जानें ताज़ा रेट्स

Date:

FALL IN GOLD PRICES: Gold prices fall, golden opportunity to buy! Know the latest rates

नई दिल्ली। आज 4 मार्च 2025 को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना ₹86,600 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹79,300 के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत ₹96,900 प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव

डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती को टालने की अटकलों के चलते सोने की मांग घटी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने से डॉलर में मजबूती आई है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹79,540 ₹86,760
मुंबई ₹79,390 ₹86,610
चेन्नई ₹79,390 ₹86,610
कोलकाता ₹79,390 ₹86,610

सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे :

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव
इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स
रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव
शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान मांग में इजाफा

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

हॉलमार्किंग के जरिए सोने की शुद्धता जानी जा सकती है :

24 कैरेट : 999
22 कैरेट : 916
18 कैरेट : 750

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि जेवर बनाए जा सकें।

सोने के भाव जानने का तरीका

22 और 18 कैरेट गोल्ड के खुदरा दाम जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। SMS के जरिए ताज़ा भाव प्राप्त होंगे। इसके अलावा ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं।

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क का निशान अवश्य देखें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी होती है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT: आपस में टकराई सांसद के काफिले की 3 गाड़ियां, टला बड़ा हादसा…

CG ACCIDENT: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आज...

DHAN KHARIDI: छत्तीसगढ़ में अवैध धान पर बड़ी मार, एक तारीख से अब तक 19,320 क्विंटल धान जब्त…

DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार धान खरीदने वाली...