भ्रष्ट असिस्टेंट इंजीनियर के यहां EOW का छापा, आय से 200 गुना ज्यादा सम्पत्ति मिली, घर से लाखों रुपए नगद बरामद

जबलपुर। बड़ी खबर न्याय राजधानी जबलपुर से आ रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जबलपुर नगर निगम के भ्रष्ट असिस्टेंट इंजीनियर के यहां EOW ने छापा मारा है। प्रारंभिक जांच में आय से 200 गुना ज्यादा संपत्ति मिली है। जांच में घर से लाखों रुपए नगद बरामद हुआ है। साथ ही जमीन, दो आलीशान मकान, तीन कार की जानकारी सामने आई है। अधिकारी जांच में सम्पत्ति का ब्योरा अभी और बढ़ने का अंदेशा जता रही है। EOW ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।जबलपुर नगर निगम के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के ने सुबह-सुबह छापा मारा है। आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में EOW ने यह छापा मारा है। आदित्य शुक्ला की आय से 200 गुना ज्यादा सम्पत्ति का ब्यौरा मिला है। प्रारंभिक जांच में जमीन, दो आलीशान मकान, तीन कार, और लाखों रुपए नगद बरामद हुआ है। सम्पत्ति का ब्योरा अभी और बढ़ सकता है। EOW ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरू कर दी है।