DMF SCAM RAID : डीएमएफ घोटाले में छुपा कौन सा बड़ा नाम ? 3 दिन में दूसरी छापेमारी से हड़कंप ..

Date:

DMF SCAM RAID : Which big name is hidden in the DMF scam? Second raid in 3 days causes panic…

अंबिकापुर, 19 मई। DMF SCAM RAID छत्तीसगढ़ में डीएमएफ (DMF) घोटाले की जांच में तेजी लाते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीमों ने सोमवार सुबह अंबिकापुर के कारोबारी अशोक अग्रवाल के घर पर छापामार कार्रवाई की। रामकृष्ण कॉलोनी स्थित उनके निवास पर यह कार्रवाई की गई, जहां टीम दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही है।

DMF SCAM RAID सूत्रों के मुताबिक, अशोक अग्रवाल के खिलाफ DMF घोटाले में FIR दर्ज है। वे बस्तर में सप्लाई और ठेकेदारी का कार्य करते रहे हैं। एक वर्ष पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए अग्रवाल से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए थे। अब EOW की जांच में उनका नाम स्पष्ट रूप से सामने आने पर उनके निवास पर दबिश दी गई है।

3 दिन में दूसरी छापेमारी

DMF SCAM RAID यह ACB-EOW की पिछले तीन दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले शनिवार को धजाराम कंपनी के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल और मुकेश कुमार अग्रवाल के आवासों पर छापेमारी की गई थी। उस कार्रवाई में जांच एजेंसियों ने 19 लाख 1 हजार रुपए नकद और ठेकों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे।

EOW की FIR में नामजद हैं अशोक अग्रवाल

EOW द्वारा दर्ज FIR में अशोक अग्रवाल का नाम प्रमुख आरोपियों में शामिल है। वह बस्तर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण और सप्लाई कार्यों में सक्रिय रहे हैं। फिलहाल टीम उनके दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

DMF SCAM RAID जांच एजेंसियों की सक्रियता से साफ है कि DMF घोटाले में जुड़े हर स्तर पर कार्रवाई तेज हो चुकी है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे संभव हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related