घर में घुसकर बदमाशों ने महिला के चेहरे पर गोली मारी, फिर बाइक पर बैठकर भाग निकले

Date:

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल की शुरुआत होने से ठीक 45 मिनट पहले शुक्रवार देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों भाग निकले। गोली महिला के चेहरे पर लगी है। उसे गंभीर हालत में कोरबा के अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी भी की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं चल सका है। वारदात दीपिका थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, झाबर निवासी महिला सरोजनी बाई (25) शुक्रवार रात घर में ही थी। जबकि उसका पति सनी बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11.15 बजे 2 बदमाश उसके घर में घुस गए और सरोजनी पर फायर कर दिया। गोली सरोजनी के चेहरे में लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और उन्होंने 102 पर सूचना दी।

गोली मारने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देख कोरबा रेफर कर दिया गया। कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही पूरे जिले में नाकाबंदी की गई। नए साल को देखते हुए पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। शहर में गश्त भी जारी थी। इसके बाद भी गोली मारने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल महिला की हालत अभी स्थिर बनी हुई है और वह बेहोश है।

पति बोला- 3 बदमाश थे, लूट भी हुई

सरोजनी के पति सनी का कहना है कि वह बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पत्नी का 2 बार कॉल आया। पूछा कि घर कब आ रहे थे। तीसरी बार फिर कॉल आया और बताया कि घर में 3 लोग घुस आए हैं। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। जब पहुंचा तो पत्नी वहीं पड़ी थी। उसने जो गले और कान में पहन रखा था, सब कुछ लूट ले गए थे।

गांजा तस्करी में गोली मारने की आशंका

ASP अभिषेक वर्मा ने बताया कि घायल महिला को कोरबा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को होश आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि सनी अवैध रूप से गांजे की खरीदी बिक्री करता था और जिससे उसने घर में अज्ञात लोगों का आना-जाना हमेशा बना रहता था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site... रायपुर। राजधानी...

AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in...

IMRAN KHAN : इमरान खान के लिए 14 कप्तानों की अपील

IMRAN KHAN : 14 captains appeal for Imran Khan पाकिस्तान...