सगाई की खुशियाँ मातम में बदलीं, पिकअप पलटने से 4 की मौत

Date:

Engagement celebrations turn to mourning, 4 killed as pickup overturns

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कापू-धरमजयगढ़ मार्ग पर विजयघाट के पास एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में 20 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं वहीं 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। 8 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, वहीं दो को रायपुर रिफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार छाल क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के रहने वाले ग्रामीण बुधवार सुबह कंवर समाज के एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिये गोसाईपोढ़ी गांव गए हुए थे। जहां से घर वापसी के दौरान जब पिकअप में सवार ग्रामीण रात करीब 8 बजे के आसपास कापू-धरमजयगढ़ मार्ग में स्थित विजयघाट के पास पहुंचे ही थे कि पिकअप चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे पिकअप खाई में पलट गई।

इस दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोगों को चोट आई है। घटना स्थल पर बीती रात ही दो ग्रामीणों काला राम राठिया (60) ग्राम बंगरसुता, छतर सिंह राठिया (60) ग्राम बंगरसुता की मौत हो गई वहीं दो अन्य ग्रामीण हिजबन राठिया, निरज सिंह राठिया ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।

 

परिजनों ने बताया कि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल देवेन्द्र कुमार राठिया, सुरेन्द्र राठिया को रायपुर रिफर किया गया है, वहीं गड़ालाल, बालसिंह, दुजलाल सिंह, निपतराम, मिछनदर निषाद के अलावा अन्य को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related