नव साल पर विद्युत कर्मियों को मिला पदोन्नति और उच्च वेतनमान का तोहफा, प्रमोशन का आदेश पाकर खिले सबके चेहरे

Date:

दुर्ग : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) दुर्ग में कर्मचारियों को नए साल पर प्रमोशन और इंक्रीमेंट का आदेश दिया गया। नव वर्ष का अनोखा तोहफा पाकर सभी कर्मचारियों के चहरे खिल उठे। आदेश के मुताबिक दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के 16 विद्युत कर्मियों को प्रमोशन, 13 कर्मियों को उच्च वेतनमान और 3 कर्मियों को फिर से नामित का आदेश दिया गया है।

अधीक्षण अभियंता दुर्ग अश्वनी गौरहा ने बताया कि दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 3 कार्यालय सहायक श्रेणी दो को श्रेणी एक, 3 कार्यालय सहायक श्रेणी तीन को श्रेणी दो, 1 भृत्य को दफ्तरी, 9 परिचारक श्रेणी दो (लाइन) को परिचारक श्रेणी एक (लाइन) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश 29 दिसंबर को मुख्य अभियंता एम. जामुलकर द्वारा जारी कर दिया गया है। जामुलकर ने पदोन्नत, उच्च वेतनमान प्राप्त एवं पुर्नपदनामित हुए कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित की है। जामुलकर ने कहा कि विद्युत विभाग की पहली प्राथमिकता है, उपभोक्ता की संतुष्टि। इसलिए उपभोक्ता सेवा में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

इन लोगों को भी मिला प्रमोशन और वेतनमान का आदेश

जारी आदेश में कार्यालय सहायक श्रेणी दो से श्रेणी एक पर सीता राम वर्मा, खेमू राम देवांगन, माधो प्रसाद निर्मलकर, कार्यालय सहायक श्रेणी तीन से श्रेणी दो के पद पर आशीष वर्मा, नीलकंठ साहू, मीनू साहू, भृत्य से दफ्तरी के पद पर विष्णु प्रसाद पटेल, परिचारक श्रेणी दो (लाइन) से परिचारक श्रेणी एक (लाइन) के पद पर विजय कुमार वर्मा, मुकेश कुमार, राज कुमार पटेल, नारायण लाल नेताम, विजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार निर्मलकर, यतिश कुमार वर्मा, उमेश सिंह और सोमनाथ यादव को प्रमोशन दिया गया है।

विजय कुमार वर्मा, अनिल कुमार ठाकुर, विक्रम सिंह चौरे, ए.संतोष कुमार, के.सूर्य नारायण, जी.हरिशंकर, चुन्नीलाल साहू, नारायण लाल नेताम, खम्हन लाल साहू, अनिल सिंह, बी.जगन्नाथ राव, श्यामा भूआर्य एवं अहिल्या बाई बंछोर को उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान किया गया है।

लगातार चार वर्षों की संतोषजनक सेवा प्रदान करने पर 3 परिचारक श्रेणी तीन (लाइन) को परिचारक श्रेणी दो (लाइन) के पद पर फिर से नामित किया गया है। इसमें संतोष कुमार साहू, नारायण प्रसाद साहू और विवेक कुमार बिबे का नाम शामिल है।

दुर्ग क्षेत्र के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के. मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एस.आर. बांधे, ए.के. गौराहा और तरुण कुमार ठाकुर, कार्यपालन अभियंता सनीली चौहान, ममता कश्यप, प्रशासनिक अधिकारी प्रभा थोरात सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पावर कंपनी के प्रति आभार जताते हुए कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in...

IMRAN KHAN : इमरान खान के लिए 14 कप्तानों की अपील

IMRAN KHAN : 14 captains appeal for Imran Khan पाकिस्तान...