डराने की कोशिश की जा रही है भाजपा कार्यकर्ताओं को : रमन सिंह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा नेता की हत्या पर प्रदेश की सियासत में उबाल आ गया है. भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या पर भाजपा ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को दोषी ठहराया है. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर सरकार पर जमकर निशाना साधा. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है. मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूं कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है. इस अत्याचारी सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा.बता दें कि शुक्रवार को मोहला मानपुर में भाजपा नेता बिरझू तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना औंधी इलाके के सरखेड़ा गांव की है. बिरझू की हत्या घर में घुसकर उन्हें गोली मारकर की गई. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई. बताया जा रहा है कि पहले नक्सलियों ने बिरझू की हत्या की चेतावनी भी दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद औंधी इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related