दशहरा-दीपावली और गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जानिये किस त्यौहार में मिलेगी कितने दिनों की छुट्टी

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड / बी.एड / एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। दशहरा अवकाश दिनांक 13.10.2021 से 16.10.2021 तक कुल 04 दिन रहेगा। वहीं दीपावली अवकाश दिनांक 02.11.2021 से 06.11.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश दिनांक 24.12.2021 से 28.12.2021 तक कुल 05 दिन रहेगा।

 

वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01.05.2022 से 15.06.2022 तक कुल 46 दिन रहेगा। इस तरह दशहरा, दीपावली, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन में कुल मिलाकर 60 दिन अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव राजेश सिंह राणा ने जारी आदेश में कहा है कि राज्य शासन एतद् द्वारा शिक्षण सत्र 2021-22 में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डी.एड / बी.एड / एम.एड कॉलेजों में दशहरा, दीपावली शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related