DURG GANGRAPE CASE : रेस्ट हाउस-होटल बुक करने के लिए ID देने वाला अरेस्ट

Date:

DURG GANGRAPE CASE : Man arrested for providing ID to book rest house/hotel

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप मामले में फरार दो आरोपियों ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में बीएन पांडेय और संजय पंडित शामिल हैं। बीएन पांडेय को दुर्ग सांसद का पूर्व पीए बताया जाता रहा है, जबकि संजय पंडित पर होटल और रेस्ट हाउस संचालन से जुड़ा होना सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक, संजय पंडित ने नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिलाई सेक्टर-10 निवासी अमित वर्मा को गैंगरेप का सातवां आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया कि होटल और रेस्ट हाउस के कमरे उसकी आईडी से बुक किए जाते थे। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दुर्ग में ही छिपे थे आरोपी

सूत्रों का दावा है कि दोनों आरोपी दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ही छिपे हुए थे। पुलिस दबाव बढ़ने के बाद 13 फरवरी को दोनों ने दुर्ग कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।

जिस कोर्ट ने जमानत खारिज की, वहीं सरेंडर

संजय पंडित ने फरारी के दौरान अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पॉक्सो) अनीश दुबे की अदालत ने खारिज कर दिया था। करीब एक सप्ताह बाद दोनों ने उसी अदालत में सरेंडर किया। इससे पहले गिरफ्तार आरोपी अनिल चौधरी की ओर से भी जमानत याचिका लगाई गई थी।

7 साल तक शोषण का आरोप

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, साल 2018 से उसके साथ दुष्कर्म की घटनाएं शुरू हुईं। वह अपनी मां के साथ बिलासपुर से दुर्ग आई थी। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग से जुड़े गोविंद सिंह ठाकुर और राजू कश्यप ने उसे क्वार्टर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और धमकाया। बाद में अलग-अलग लोगों ने नौकरी का झांसा और दबाव बनाकर शोषण किया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

हालांकि, दुर्ग सांसद विजय बघेल ने बीएन पांडेय के उनके निजी सहायक होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि वह निजी सहायक नहीं था, बल्कि विभागीय अटैचमेंट में कार्यरत था।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...

CHHATTISGARH : HC बार चुनाव रिजल्ट

CHHATTISGARH : HC Bar Election Result बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय...