पुरानी रंजिश के चलते भाजपा पार्षद पर कुछ लोगों ने की फायरिंग, हालत गंभीर

Date:

फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद के लेबर कॉलोनी के भाजपा पार्षद पर मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। एक गोली पैर में लगने से वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली पेट से रगड़ कर निकल गई। उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। घटना सुबह छह बजे की है। थाना लाइनपार क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में रहने वाले भाजपा पार्षद अलीम भोला प्रतिदिन की तरह टहल रहे थे। फ्लाईओवर पर तीन लोगों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। जिससे आसपास टहल रहे अन्य लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से पार्षद वहीं गिर पड़े।

बाइक से फरार हो गए हमलावर

इसके बाद हमलावर बाइक से शहर की ओर भाग गए। मौके से कारतूस के चार खोखे बरामद हुए हैं। जानकारी होने पर उनके स्वजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा मौके पर पहुंचे। वे उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। पार्षद के स्वजन ने बताया कि उनकी मुहल्ले के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। पहले भी जानलेवा हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसका मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजन ने आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं आई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : मंत्री की कार्यप्रणाली से संगठन चिंतित

  सरकार के एक मंत्री की कार्यप्रणाली से पार्टी के...

समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आरोपों को बताया निराधार, कहा- यह उनकी धार्मिक छवि को खराब करने का प्रयास 

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने आज एक पत्रकारवार्ता आयोजित...

रायपुर साहित्य उत्सव में वरिष्ठ पत्रकार रुबिका लियाकत हुईं शामिल

रायपुर 24 जनवरी 2026/* रायपुर साहित्य उत्सव के दूसरे...