CG BREAKING : सरकारी वाहन से जन्मदिन मनाने पर हाईकोर्ट सख्त …

Date:

CG BREAKING : High court strict on celebrating birthday using government vehicle…

बिलासपुर/बलरामपुर। CG BREAKING सरकारी वाहन का दुरुपयोग कर सरेआम जन्मदिन मनाने के वायरल वीडियो मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पदस्थ डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी से जुड़ा है, जिनका एक वीडियो इस वर्ष वायरल हुआ था। वीडियो में वे सरकारी नीली बत्ती वाली XUV 700 के बोनट पर बैठकर केक काटती और अन्य महिलाएं सनरूफ व दरवाजों से बाहर निकलकर स्टंट करती दिख रही थीं।

CG BREAKING हाईकोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा था। गुरुवार को राज्य की ओर से मुख्य सचिव ने शपथ पत्र पेश करते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चालान कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। डीएसपी की पत्नी पर जुर्माना लगाया गया है। वाहन के ड्राइवर पर आपराधिक मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हाईकोर्ट ने मांगी थी विस्तृत रिपोर्ट

CG BREAKING वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पूछा था कि सड़क पर सार्वजनिक उपद्रव और स्टंट जैसे आयोजनों को रोकने के लिए शासन ने क्या कदम उठाए हैं।

मुख्य सचिव ने कोर्ट को बताया कि “इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को पहले से दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सभी सार्वजनिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”

अगली सुनवाई अगस्त में

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने मामले की अगली सुनवाई अगस्त माह के लिए निर्धारित की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजनों को सख्ती से नियंत्रित किया जाना चाहिए।

इससे पहले भी उठे सवाल

CG BREAKING गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में रायपुर में एक मॉल संचालक के बेटे द्वारा बीच चौराहे पर जन्मदिन मनाने की घटना पर भी हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था और राज्य सरकार को ऐसे आयोजनों पर स्पष्ट और कठोर दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए थे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related