Trending Nowशहर एवं राज्य

नशे में प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

कोरबा। पति की अनुपस्थिति में पत्नी ने प्रेमी को घर बुला लिया। दोनों ने मिल कर शराब पीया। बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। आधी रात को प्रेमी ने प्रेमिका की पीट पीट कर हत्या कर दी और निर्वस्त्र अवस्था में शव को घसीटते हुए घर से बाहर ले आया। फिर एक ग्रामीण के घर के आंगन में शव को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।यह घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धमधमापारा का है। यहां रहने वाला एक ग्रामीण एक रिश्तेदार के घर कटघोरा से लगे ग्राम लख्मी चला गया था। उसकी पत्नी व तीन बच्चे घर पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पत्नी का प्रेम संबंध गांव के ही युवक समारू 19 वर्ष के साथ था। उसने पति के अनुपस्थिति में रात को समारू को घर बुला लिया। दोनों ने शराब का सेवनकिया। इस बीच दोनों के बीच विवाद होने लगा। नाराज होकर समारू घर के बाहर आंगन में खाट लगा कर सो गया और बाहर से दरवाजा का कुंदा लगा दिया।

अचानक रात तीन बजे वह उठा और फिर दरवाजा खोल कर अंदर जा घुसा और प्रेमिका को नींद से जगा कर उसके साथ विवाद करने लगा। आवेश में आकर उसने उसे बुरी तरह पीटा और फावड़ा से उस पर दो- तीन वार कर दिया। पीटने के दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए। मौत हो जाने के बाद प्रेमिका की लाश को घसीटते हुए घर से बाहर निकाल लिया और रामसिंह के घर के सामने ले जाकर छोड़ दिया। फिर चीखते हुए बोलने लगा कि कोई उसके पास आया तो वह उसकी भी हत्या कर देगा।

कुछ लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। सिर में कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। उपसरपंच को घटना की जानकारी दी गई और उसके बाद मृृतका के पति को इसे अवगत कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पसान पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और वैधानिक प्रक्रिया के लिए अस्पताल भेजा। आरोपित समारू को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: