डा.रमन सिंह को सिंहदेव के डिप्टी सीएम बनने से ज्यादा तकलीफ-भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

जोगी के भरोसे तीन बार मुख्यमंत्री बने थे,वैसा ही कुछ चाह रहे थे

रायपुर। टीएस सिंहदेव को  डिप्टी सीएम बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डा .रमन सिंह के झुनझुना वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, सबसे ज्यादा तकलीफ रमन सिंह को है, क्योंकि अजीत जोगी के भरोसे तीन बार मुख्यमंत्री बने हैं। उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा ही कुछ हो जाएगा। कांग्रेस पहले से एकजुट है।

्रवो तो पहले ही हथियार डाल चुके हैं। तभी तो बार-बार प्रभारी बदल रहे हैं। बार-बार प्रदेश के नेतृत्व को बदल रहे हैं। और भारतीय जनता पार्टी के लोग हताशा में हैं तभी तो महाराज साहब को डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद इंटरनेट मीडिया में उनकी प्रतिक्रिया देखी गई। पिछले कुछ समय जैसे जोगी फैक्टर से हम लोग सत्ता से वंचित हो जाते थे, उनको लगता था कि ऐसा ही कुछ बदलाव होगा। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, खुद मेहनत करते नहीं और दूसरे के भरोसे सत्ता में आना चाहते हैं। वैसे भी बीते साढ़े चार साल इन्होंने कोई काम नहीं किया है। अब चुनाव में कुछ महीने बचे हैं तो थोड़ी सक्रियता प्रभारियों की दिखाई दे रही है। स्थानीय नेताओं की नहीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related