रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन ने एक युवा चेहरे पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश भाजपा ने 29 वर्षीय युवा चिकित्सक डॉ. गंधर्व पाण्डेय को पार्टी का मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।
डॉ. गंधर्व पाण्डेय लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

उनकी नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं का मानना है कि युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में यह एक अहम कदम है और इससे पार्टी की आवाज मीडिया में और मजबूत होगी।

