BITCOIN CRASH : बिटकॉइन क्रैश का बड़ा असर, डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में 1.1 अरब डॉलर की भारी गिरावट …

Date:

BITCOIN CRASH : Donald Trump’s wealth drops by $1.1 billion due to the Bitcoin crash.

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस बार क्रिप्टो मार्केट के क्रैश ने बड़ा आर्थिक झटका दे दिया है। फोर्ब्स की नई रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की कुल संपत्ति में 1.1 अरब डॉलर की सीधी गिरावट दर्ज की गई है। यह नुकसान मुख्य रूप से बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की भारी गिरावट तथा उनकी कंपनी TMTG (Trump Media & Technology Group) के शेयरों के लगातार टूटने के कारण हुआ है।

TMTG शेयर धड़ाम

रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2025 में ट्रंप की नेटवर्थ 7.3 अरब डॉलर थी, जो अब घटकर 6.2 अरब डॉलर रह गई है। DJT टिकर पर ट्रेड होने वाला TMTG स्टॉक तेजी से गिरा और पिछले शुक्रवार यह गिरकर 10.18 डॉलर तक पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।

पिछले 1 महीने में 35% गिरावट

पिछले 6 महीनों में 55% गिरावट

बिटकॉइन की भारी गिरावट ने इस स्टॉक को और नीचे धकेल दिया।

सितंबर में बढ़ी थी संपत्ति, अब आया बड़ा झटका

सितंबर 2025 तक ट्रंप की नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था, जिसके बाद वे Forbes 400 Richest Americans की सूची में 201वें स्थान पर पहुंचे थे।
लेकिन अब क्रिप्टो मार्केट क्रैश ने इस बढ़त को पलट दिया।

क्रिप्टो निवेश ने बढ़ाया था धन

ट्रंप और उनका परिवार क्रिप्टो निवेशों से कई गुना फायदा कमा रहा था, जिसमें उनका कारोबार World Liberty Financial भी शामिल है। यह प्लेटफॉर्म सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ था और इसके टोकन $WLFI की कीमत 0.31 डॉलर से गिरकर 0.158 डॉलर पर आ गई है।

फोर्ब्स के अनुसार, ट्रंप और उनके तीन बेटे इस क्रिप्टो फाइनेंशियल फर्म के को-फाउंडर हैं। कंपनी के 22.5 अरब WLFI टोकन डीटी मार्क्स DeFi LLC को दिए गए थे, जिसमें ट्रंप की 70% हिस्सेदारी मानी जाती है।

कंपनी को तगड़ा तिमाही घाटा

SEC की फाइलिंग के अनुसार, 3rd क्वार्टर में TMTG को 54.8 मिलियन डॉलर का नुकसान, बिटकॉइन होल्डिंग्स में 48 मिलियन डॉलर की गिरावट, क्रोनोस क्रिप्टो होल्डिंग से 33 मिलियन डॉलर का लाभ, ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि राष्ट्रपति पद पर आने के बाद उन्होंने अपने निजी व्यावसायिक हितों से दूरी बना ली है।

बिटकॉइन की कीमत 30% नीचे

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin भी जबरदस्त गिरावट झेल रही है।

6 अक्टूबर को कीमत: 125,000 डॉलर

अब गिरकर: 86,174 डॉलर

यानी 30% से ज्यादा की गिरावट।

सिर्फ एक महीने में लगभग 22% का नुकसान।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related