राजधानी में बढ़े घरेलू PNG के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा ऐसा असर, जानिए ताजा भाव?

Date:

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से घरेलू पीएनजी के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 35.61 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़त के कारण ऐसा किया गया है।

आईजीएल ने बीते दिसंबर में बढ़ाए थे सीएनजी के दाम
इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार, 3 दिसंबर को सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की थी। सीएनजी की कीमत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में चार दिसंबर को सुबह 6.00 बजे से बढ़ी थी।

दिल्ली के लोग इस समय भी प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने पड़ रहे हैं। रेवाड़ी में इसके लिए 61.10 रुपये प्रति किलो और करनाल व कैथल में 59.50 रुपये अदा करने पड़ते हैं।

राजस्थान के तीन शहरों में भी बढ़े थे दाम
राजस्थान की बात करें तो आईजीएल ने कहा था उसने राज्य के तीन शहरों अजमेर, पाली और राजसमंद में कीमतें बढ़ाई थीं जिसके बाद यहां 67.31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी मिलने लगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related