हितग्राहियों की राशि में गड़बड़ी: पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पर गिरी गाज

Date:

Disturbance in the amount of beneficiaries: Veterinary Department employee in trouble

अम्बिकापुर से बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय अनियमितता के मामले में कार्रवाई करते हुए उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग, अम्बिकापुर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप कुमार अम्बष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों के अंशदान की राशि रु. 44,54,700 उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, अम्बिकापुर जिला सरगुजा के खाता क्रमांक 32384036588 में जमा नहीं की गई। वहीं विवरण क्रमांक-2 अंतर्गत पशु रोगी कल्याण समिति, सरगुजा के खाता क्रमांक 1037917860 में राशि रु. 63,29,640 जमा नहीं किए जाने का मामला सामने आया।

जांच समिति की रिपोर्ट में पुष्टि

इस संबंध में अम्बष्ट को 13 जुलाई 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, किंतु उनके द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related