Digital Study Via AI : अब AI तकनीक से जुड़ेगा स्कूली शिक्षा का नया दौर… 

Date:

Digital Study via AI: The New Era of School Education Will Now Be Powered by AI Technology.

Digital Study Via AI : छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। National Education Policy 2020 (नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति) के तहत अब कक्षा तीसरी से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों में शुरुआती स्तर से ही तार्किक सोच और डिजिटल समझ विकसित करना है।

शुरुआत में यह योजना Kendriya Vidyalaya Sangathan, Navodaya Vidyalaya Samiti और Central Board of Secondary Education (CBSE) से संबद्ध स्कूलों में लागू की जाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि छोटे बच्चों की सीखने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए उन्हें खेल-खेल में कोडिंग की बुनियादी जानकारी और समस्या समाधान की तकनीकी समझ दी जा सकती है।

राज्य के सरकारी स्कूलों की कक्षा छठवीं से AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग को मुख्य पाठ्यक्रम में शामिल करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञों की टीम इस बात पर मंथन कर रही है कि छोटे बच्चों के लिए इस विषय को किस प्रकार सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जाए, ताकि वे इसे आसानी से समझ सकें और सीखने में रुचि बनाए रखें

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related