विधान सभा के सेन्ट्रल हाॅल में डाॅ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी की जयंती पर विधान सभा अध्यक्ष ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये

Date:

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुकर्जी जी के तैल चित्र पर आज उनकी जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये । इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे़ एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे । यहां यह उल्लेखनीय है कि विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में जिन महापुरूषों के तैल चित्र प्रतिष्ठापित है उन महापुरूषों की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जाते हैं ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related