DHAMTARI NEWS : कोकड़ी पत्थर खदान में मजदूर की मौत, सुरक्षा और खदान लीज को लेकर खनिज विभाग व ठेकेदार पर उठी उंगली

Date:

DHAMTARI NEWS: Finger raised on Mineral Department and contractor regarding death of worker in Kokri stone mine, safety and mine lease.

दीपक साहू धमतरी। ग्राम कोकड़ी  नारी के पत्थर खदान में फिर गम्भीर हादसा हो गया। इस बार पत्थर तोड़ते वक्त आंख के पास  उल्टेघन हथौड़ा छींटकने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद उक्त खदान में सुरक्षा व्यवस्था और लीज को लेकर ठेकेदारएवं खनिज विभाग पर उंगली उठ रही है। जानकारी के मुताबिक कुरुद थानांतर्गत ग्राम कोकड़ी नारी में बस्ती से कुछ दूर पर वर्षों से चारपत्थर खदान संचालित है।

हाथ करघा भवन के पास स्थित एक खदान में गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे गांव के मजदूर जितेंद्र कुमार पिता बलदेव सिंह ध्रुव 38 साल अपने साथी नीरज उर्फ बाली निषाद के साथ पत्थर तोड़ रहा था। तभी घन हथौड़ा छिटकर कर उल्टे उनके दांये आंख के पासजोरदार पड़ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने तत्काल नयापारा अस्पताल ले गया। लेकीनवहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि हथौड़ा पड़ने के बाद भारी रक्तस्राव हुआ। जिससे मजदूर की मौत हो गई।लोगों ने बताया कि यहां पत्थर तोड़ने क्रेशर मशीन का उपयोग किया जाता है। किंतु वह खराब होने से ठेकेदार मजदूरों को इस काम मेंलगा दिया गया। जिससे वह गम्भीर हादसे का शिकार हो गया। जिससे उक्त पत्थर खदान में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खदानके लीज को लेकर ग्रामीणों ने खनिज विभाग और सम्बंधित ठेकेदार पर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले में गोबरा नयापारा थाना पुलिस नेसरकारी अस्पताल मेमो के आधार पर पंचनामा कार्यवाही कर मजदूर जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों केसुपुर्द एवं जीरो में कायमी कर मामले को कुरुद थाना रिफर कर रही है। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2023 को उक्त खदान में ब्लास्टिंग केदौरान करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के बाद  स्कूल मैदान में खेल रही तीसरी कक्षा की छात्रारागनी 8 वर्ष पिता भोजराज ध्रुव के ऊपर पत्थर का टुकड़ा गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों नेथाना पहुंच काफी हंगामा किया था और खदान सील करने मांग की थी।जिसके बाद माइनिंग विभाग के अफसरों ने कलेक्टर के निर्देशपर खदान सील कर दिया था। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध भी किया गया था। फिर उक्त खदान का पुनः संचालनकैसे शुरू हुआ? इसे लेकर ग्रामीणों में रोष जाहिर कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...