DGCA NEW RULES : Flight seats now free, new rules apply
रायपुर। अगर आप फ्लाइट में सीट चुनने के लिए अलग से पैसे देते थे, तो अब राहत की खबर है। सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जिसके तहत एयरलाइंस को कम से कम 60% सीटें फ्री में देनी होंगी।
यानि अब हर बार विंडो या साथ बैठने के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। खास बात ये है कि एक ही PNR पर टिकट बुक करने वालों को साथ बैठाने की भी कोशिश करनी होगी।
इसके अलावा फ्लाइट में स्पोर्ट्स का सामान या म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने के नियम भी अब ज्यादा साफ और ट्रांसपेरेंट होंगे। पालतू जानवरों को लेकर भी एयरलाइंस को क्लियर पॉलिसी बनानी होगी।
सबसे अहम बात अगर फ्लाइट लेट होती है, कैंसिल होती है या बोर्डिंग से रोका जाता है, तो यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा।
अब एयरलाइंस को ये भी सुनिश्चित करना होगा कि यात्रियों को उनके अधिकार वेबसाइट, ऐप और एयरपोर्ट पर साफ-साफ दिखें, वो भी रीजनल भाषाओं में।
यानि कुल मिलाकर अब फ्लाइट में ट्रैवल करना थोड़ा ज्यादा आसान और फेयर होने वाला है।

