Trending Nowशहर एवं राज्य

लाख इंकार के बावज़ूद ढाई-ढाई साल का फ़ार्मूला कांग्रेस नेतृत्व और सरकार के गले की फाँस बना हुआ है : अनुराग सिंहदेव

रायपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कांग्रेस के ज़िला कार्यालयों के उद्घाटन के मौक़े पर उभरे कांग्रेस के गुटीय अंतर्कलह पर क़रारा कटाक्ष करते हुए कहा है कि ढाई-ढाई साल के फ़ार्मूले से लाख इंकार के बावज़ूद यह मुद्दा कांग्रेस नेतृत्व और प्रदेश सरकार के गले की फाँस बना हुआ प्रतीत हो रहा है। सिंहदेव ने कहा कि प्राय: हर मौक़े पर यह मसला कई तरह से व्यक्त होकर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन की वज़ह बनता जा रहा है। इस गुटीय लड़ाई को कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताते हुए सिंहदेव ने यह भी कहा कि कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह के चलते प्रदेश की जनता को इसके दुष्परिणाम भोगने पड़ रहे हैं,जिसे क़तई अनदेखा और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रवक्ता सिंहदेव ने कहा कि सरगुजा के अंबिकापुर ज़िला मुख्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस ज़िला कार्यालय के उद्घाटन में कांग्रेस की गुटीय लड़ाई का नज़ारा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस के दुर्दिनों का आग़ाज़ तो है ही, मुख्यमंत्री पद को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच सब कुछ सामान्य नहीं होने का स्पष्ट संकेत भी है।

उद्घाटन कार्यक्रम में हुई नारेबाजी और एक ही भवन का मंत्री सिंहदेव के बाद मंत्री अमरजीत भगत द्वारा उद्घाटन के बाद मंत्री सिंहदेव ने माना कि यह स्थिति अप्रिय है। सिंहदेव ने इस स्वीकारोक्ति के मद्देनज़र मंत्री सिंहदेव व कांग्रेस नेतृत्व से यह जानना चाहा है कि कांग्रेस में किसकी वज़ह से स्थिति अप्रिय है और क्या ढाई-ढाई साल के फ़ार्मूले को लेकर मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अभी भी जारी है? सत्ता-संघर्ष में उलझी कांग्रेस सरकार की आपसी कलह का ख़ामियाज़ा प्रदेशवासियों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी के कारण सारे काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सिंहदेव ने आगे कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के ‘मौन’ पर सवाल उठाते हुए सवाल किया है कि क्या अस्थिर सरकार को एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार है? कांग्रेस सरकार की 3 वर्ष की इकलौती उपलब्धि की टोकरी में ज़िलों में कांग्रेस कार्यालय भवन का निर्माण है और जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: