कोयले के अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में में डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

Date:

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन तस्करों और वनपरिक्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों पर वनविभाग की सख्त कार्रवाई जारी है. कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत कोयले का अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में लापरवाही बरतने के कारण उपवन क्षेत्रपाल उज्जैन सिंह पैंकरा और वनपाल बीट प्रभारी अरूण कुमार राजपूत को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में विभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है.

विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर के जल्के वृत्त के अंतर्गत परिसर बीजाडाड़ के कक्ष क्रमांक पी. 198 में कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने के लिए 620 बोरी को भरकर रखा गया था. सूचना प्राप्त होते ही बोरी को मौके पर जब्त किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उपवन क्षेत्रपाल उज्जैन सिंह पैकरा और वनपाल बीट प्रभारी अरूण कुमार राजपूत द्वारा अवैध खनन के संबंध में मुखबिरों ने पूर्व में सूचना देने के उपरांत भी वे कोई कार्रवाई नहीं किये, बल्कि लापरवाही और निष्क्रियता बरती गई. विभाग ने इन दोनों ही कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबित किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...