सागौन बंगले को तत्काल सील करने की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। सागौन बंगले को तत्काल सील करने की मांग RTI  कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने की हैं.  कुणाल शुक्ला का कहना है कि राजधानी रायपुर में शासकीय बंगले को चुनावी कार्यालय बना कर दुरुपयोग किया जा रहा है जिसकी शिकायत दिनांक 20 अक्टूबर 2023 छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को की गई है जिस पर आज के दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं कि गयी है। मेरे द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर शिकायत की गई थी।

1)यह कि किसी भी शासकीय आवास का उपयोग राजनीतिक दल के कार्यालय के रूप में नहीं किया जा सकता है जब तक कि वह उस राजनैतिक दल को आबंटित ना किया जाय।

2)यह कि सिविल लाइन स्थित “”सागौन बंगला” पूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के नाम से आबंटित किया गया था ना कि इसका आबंटन किसी राजनैतिक दल के कार्यालय के लिए किया गया था।

3)यह कि प्रदेश में आदर्श आचारसंहिता लागू है एवं शासकीय सागौन बंगले का दुरुपयोग खुलेआम “जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे” के कार्यालय के रूप में किया जा रहा है।

4)अतः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से निवेदन है कि “शासकीय सागौन बंगले” को तत्काल सील किया जाए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related