DELHI POLICE COMMISSIONER: IPS अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI POLICE COMMISSIONER: IPS Anurag Kumar appointed as the new Commissioner of Delhi Police!

 

 

DELHI POLICE COMMISSIONER: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए दिल्ली के वर्तमान पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा को हटाकर उनकी जगह सीनियर IPS अफसर अनुराग कुमार को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।

अनुराग कुमार AGMUT कैडर के 1994 बैच के IPS अफसर हैं। वह दिल्ली के 27वें पुलिस कमिश्नर बने हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1994 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी अनुराग कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने गुरुवार को ही इंटेलिजेंस ब्यूरो से उनके मूल कैडर एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) में वापस भेजा था।

यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस आदेश में यह भी कहा गया है कि वर्तमान पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार ग्रहण करने के बाद आगे की नियुक्ति के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे। गृह मंत्रालय द्वारा सतीश गोलचा को रिटायरमेंट से पहले ही उनके पद से हटाए जाने को बड़े ऐक्शन के रूप में देखा जा रहा है।

भारत सरकार के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह द्वारा हस्ताक्षरित यह आदेश दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और उपराज्यपाल के प्रधान सचिव को भी भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

JHARKHAND PROTEST:JPSC के तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा! 

JHARKHAND PROTEST: Three JPSC members resign!       JHARKHAND PROTEST: झारखंड लोक...

CG TEACHER TRANSFER POLITICS: BJP और CONGRESS आमने-सामने! 

CG Teacher Transfer Politics: BJP and Congress Face Off!       CG...

JUDGE TRANSFER: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज! 

JUDGE TRANSFER: Chhattisgarh High Court gets a judge!   JUDGE TRANSFER:...