दिल्ली नगर निगम चुनाव : भाजपा ने 11 बागी प्रत्याशियों को किया निलंबित

Date:

दिल्ली नगर निगम चुनाव : भाजपा ने 11 बागी प्रत्याशियों को किया निलंबित
नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हो रहे नगर निगम चुनाव के लिए सरगर्मी शुरू हो गई। इस दौरान प्रत्याशियों को टिकट मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस दौरान टिकट नहीं मिलने के कारण कई भाजपा नेता पार्टी के प्रति नाराजगी जाहिर कर बागी हो गए हैं और अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।  भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों विरुद्ध चुनाव लड़ रहे 11 बागियों को छह साल के लिए निलंबित कर दिया। प्रदेश भाजपा महासचिव हर्ष मल्होत्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ एमसीडी चुनाव लड़ रहे 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गयी है। यहां 250 सदस्यीय निगम के लिए चार नवंबर को चुनाव होंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related