Trending Nowशहर एवं राज्य

ANAND SINGH SEXUAL ASSAULT : सहायक आयुक्त पर दुष्कर्म का आरोप, महिला का गर्भपात कराया ..

ANAND SINGH SEXUAL ASSAULT : Assistant Commissioner accused of rape, forced woman to have abortion ..

दंतेवाड़ा। ANAND SINGH SEXUAL ASSAULT आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। बीजापुर जिले में पदस्थ आनंद सिंह पर गीदम थाना क्षेत्र की एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और तीन बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। मामले में गीदम थाने में धारा 64(1), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला गीदम क्षेत्र की रहने वाली है और अपने पति से अलग रह रही थी। तलाक की प्रक्रिया न्यायालय में लंबित है। इसी दौरान 2018 में उसकी पहचान दंतेवाड़ा में पदस्थ सहायक आयुक्त आनंद सिंह से हुई। महिला के मुताबिक, दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर सहायक आयुक्त ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि आनंद सिंह ने अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करने का भरोसा दिया था।

ANAND SINGH SEXUAL ASSAULT पीड़िता का कहना है कि संबंध के दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई, लेकिन आनंद सिंह ने उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया, जिससे तंग आकर महिला ने गीदम थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

ANAND SINGH SEXUAL ASSAULT पुलिस ने सहायक आयुक्त आनंद सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अपराध की जानकारी मिलते ही वह फरार हो गए और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना जारी है।

 

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: