दबंग ने उड़ाईं यूपी पुलिस की धज्जियां, वर्दीधारी सब-इंस्पेक्टर को जड़े थप्पड़

Date:

यूपी में कार से टक्कर के बाद दबंग ने घेरकर एक वर्दीधारी सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। एक के बाद एक। भीड़ भी जमा थी। इस मामले का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा पूरी तरह से बचाव की मुद्रा में दिखे। हालांकि बाद में दबंग को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया। मामला निरालानगर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर द रीजेंट्स होटल के बाहर का है। थाना हसनगंज का मामला बताया जा रहा है। दरोगा को थप्पड़ मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद युवक ने यह भी स्वीकार किया कि उससे गलती हो गई है और उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। बाद में जारी एक वीडियो में हिरासत में युवर कह रहा है कि उसे पुलिसवाले पर हाथ नहीं उठाना चाहिए था। मामले की पड़ताल की जा रही है। भले ही दबंग को गिरफ्तार कर लिया गया हो और उस पर पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी लेकिन घटना का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यूपी पुलिस की इउज्जत तार-तार होती साफ दिखाई दे रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related