CRIME NEWS : राजधानी में भाजपा महिला नेत्री की हत्या, लिवइन पार्टनर के साथ बेटी ने वारदात को दिया अंजाम

Date:

‘मां’ जिसके बुते किसी भी इंसान हो या फिर जानवर का जन्म होता है, उसकी हत्या का साहस जुटाना आसान कैसे हो सकता है। लेकिन कहा गया है कि कलयुग में कुछ भी संभव है, जिसका ताजा तरीन उदाहरण देश की राजधानी दिल्ली के आंबेडकर नगर से सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपने लिवइन पाटर्नर के साथ मिलकर हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम दिया है। अपनी मां का उसने गला रेतकर बड़ी बेरहमी से उन्हें मौत दे दी है।मृतका की शिनाख्त सुधा रानी (55) के रूप में हुई है। साल 2007 में भाजपा की टिकट से सुधा रानी ने पार्षद का चुनाव लड़ा था। इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने बेटी देवयानी (24) और लिवइन पार्टनर के दोस्त कार्तिक (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सर्जिकल ब्लेड व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

पति को छोड़ चुकी है बेटी

दरअसल देवयानी अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी शिबू के साथ दक्षिणपुरी रह रही थी। मां को यह पसंद नहीं था। सुधा ने बेटी पर दबाव बनाने के लिए उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की धमकी देकर खर्चा भी देना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद लूटपाट के दौरान हुई हत्या का रंग देने का प्रयास किया गया।

घर पर नहीं थे संघर्ष के निशान

दक्षिण जिले की पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे आंबेडकर नगर थाना पुलिस को एक मदनगीर के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां घर पर एक कमरे के बेड पर सुधा रानी का शव पड़ा था। बेडशीट पर चोरों ओर खून ही खून फैला था। कमरे में कोई जोर जबदरस्ती के निशान भी नहीं थे। यहां तक खून के छींटे फर्श पर भी नहीं गिरे थे। पुलिस को घर पर महिला की बेटी देवयानी मिली।

पुलिस को गुमराह करती रही

देवयानी ने बताया कि करीब 9.30 बजे दो बदमाश उनके घर में घुसे। उन्होंने पहले घर में रखा कैश और जेवरात लूटे। मां ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपियों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सुधा के शव का मुआयना किया तो उसके गले में सोने की चेन और शरीर पर बाकी जेवरात अपनी जगह मिले। देवयानी से पूछने पर वह बार-बार अपने बयान बदलने लगी। शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। कुछ ही देर की पूछताछ के बाद देवयानी टूट गई। उसने मां की हत्या करने की बात कबूल कर ली।लिवइन पार्टनर को किया राजी

देवयानी ने अपनी मां की हत्या के लिए लिवइन पार्टनर कार्तिक को तैयार किया। शनिवार शाम देवयानी ने घर में मौजूद अपने मामा संजय और मां सुधा को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर दे दी। मामा दूसरे कमरे में सोता रहा। देवयानी ने आरोपी कार्तिक को बुला लिया। उस समय सुधा अपने बेड पर गहरी नींद में थी। आरोपी अपने साथ सर्जिकल ब्लेड लेकर आया था। कार्तिक ने सोते हुए ही सुधा का ब्लेड से गला रेत दिया। इसके बाद देवयानी ने लूट का मामला

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related