Crime News CG: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर में छुपाकर रखी 28 लाख की शराब पकड़ी

Date:

Crime News CG: Major Action by Excise Department—Liquor Worth ₹28 Lakhs, Hidden in a House, Seized.

Crime News CG: शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध शराब का धंधा जोरों से चल रहा है। कभी-कभार पुलिस या आबकारी विभाग दिखावे के लिए अवैध शराब के धंधों पर कार्रवाई करता है। । इन कार्रवाइयों के बाद भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में देशी शराब का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बेलखेड़ा के ग्राम गुबरा कला है जहाँ आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक मकान में छुपाकर रखी गई 28 लाख रुपए की देशी शराब को जब्त किया है। इस मामले में आबकारी विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के गुबरा कला गांव में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

आबकारी की टीम ने दी दबिश

आबकारी दल तथा पुलिस की संयुक्त दल जैसे ही शराब के अवैध अड्डों पर पहुंची आरोपियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान गीता दुबे एवं सुर्यांश दुबे के मकान से 345 पेटी देशी शराब मसाला एवं 266 पेटी देशी शराब प्लेन मिली। आबकारी अधिकारियों के अनुसार मौके से करीब 5 हजार 499 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये के करीब है। इस दौरान पुलिस बल भी चौकन्ना रहा। उसने पहले से ही अड्डों को चारों तरफ से घेर रखा था। इसके चलते आरोपी मौके से भाग नहीं सके।

 

आबकारी विभाग की जांच

टीम ने मौके से आरोपी गीता दुबे नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग अब यह भी जांच कर रहा है कि अवैध शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related