CRIME NEWS: जाली नोटों का व्यापार करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

CRIME NEWS। पुलिस ने जाली नोटों का व्यापार करने वाले एक गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान में दो आरोपी, ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जुन राम पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संपत कुमार टोप्पो से 75 हजार रुपए के जाली नोट और 49 हजार रुपए के असली नोट बरामद किए गए। संपत कुमार टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद उसके सहयोगियों की तलाश की जा रही थी। बीते 30 जून को थाना बागबहार द्वारा ग्राम चिकनीपानी के भरारी नाला के पास घेराबंदी कर संपत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया।

संपत कुमार ने पूछताछ में ललित कुमार त्रिपाठी के माध्यम से जाली नोटों का व्यापार करने की जानकारी दी। जिसके आधार पर ललित कुमार त्रिपाठी और अर्जुन राम को 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उनके पास से कोई जाली नोट या संबंधित उपकरण बरामद नहीं हुए। मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है और पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम लगाई गई है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related