CRICKET NEWS: जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचा ,पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

Date:

CRICKET NEWS: Jammu and Kashmir created history, won the Ranji Trophy title for the first time.

हुबली : क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन जम्मू-कश्मीर के लिए यादगार बन गया है। जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर 67 साल का लंबा इंतजार खत्म कर दिया। कर्नाटक के हुबली में खेले गए रणजी ट्रॉफी के फ़ाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।

 

जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और शानदार खेल दिखाते हुए पहली पारी में 584 रन बनाए। इसके जवाब में कर्नाटक सिर्फ 293 रन ही बना पाया, जिससे जम्मू-कश्मीर को 291 रन की बड़ी बढ़त मिल गई।

 

क्वामरान इकबाल ने शानदार 160 नाबाद रनों की पारी खेली, जबकि साहिल लोत्रा ने 101 रनों की तूफानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाज़ों ने संयम और धैर्य से कर्नाटक के गेंदबाज़ों को निशाना बनाया।

 

मैच के अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर ने अपनी पारी 342/4 तक पहुंचाई और जब टीम की कुल बढ़त 633 रन से ऊपर पहुंच गई, तो दोनों टीमों के कप्तानों ने ड्रा का फैसला लिया। नियमों के अनुसार पहली पारी की बढ़त के चलते जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।

 

यह जीत जम्मू-कश्मीर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा मुकाम है, जिसने 67 साल का लंबा इंतज़ार खत्म किया। टीम ने साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी के बावजूद मेहनत, धैर्य और रणनीति से किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related