
नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक दिन में 20 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं और सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी एक लाख को पार कर गया है। नए मामलों में तेज बढ़ोतरी के चलते सक्रिय मामले भी बढ़कर 1,04,781 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.30 प्रतिशत है। इससे पहले 30 नवंबर को सक्रिय मामलों की संख्या 1,00,543 थी। दो दिन में ही 10 हजार से नए मामले बढ़कर 20 हजार को पार कर गए हैं। ओमिक्रोन के भी 161 नए केस सामने आए हैं और कुल मामले बढ़कर 1,431 हो गए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 454 मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 22,775 नए मामल सामने आए है। छह अक्टूबर को 22,431 नए केस मिले थे। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान 406 और मौतें भी हुई हैं जिनमें सबसे अधिक 353 मौतें अकेले केरल से हैं, जबकि तमिलनाडु में 11 और महाराष्ट्र में आठ लोगों की जान गई है।
किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले
राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए
महाराष्ट्र – 454 – 167
दिल्ली – 351 – 57
तमिलनाडु- 118 – 40
गुजरात – 115 – 69
केरल – 109 – 1
राजस्थान – 69 – 61
तेलंगाना – 62 – 18
हरियाणा – 37 – 25
कर्नाटक – 34 – 18
आंध्र प्रदेश- 17 – 3
बंगाल – 17 – 3
ओडिशा – 14 – 1
मध्य प्रदेश 9 – 9
उत्तर प्रदेश – 8 – 4
उत्तराखंड – 4 – 4
चंडीगढ़ – 3 – 2
जम्मू-कश्मीर – 3 – 3
अंडमान 2 – 0
गोवा 1 – 0
पंजाब 1 – 1
हिमाचल 1 – 1
लद्दाख – 1 – 1
मणिपुर 1 – 0