CORONA BREAKING : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CORONA BREAKING: Report of Chief Minister Ashok Gehlot and former Chief Minister Vasundhara Raje Corona positive

देश में लगातार कोरोना का केस बढ़ता जा रहा है. वहीं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने एक दिन पहले ही सूरत में राहुल गांधी का स्वागत किया था. राहुल गांधी के कोर्ट जाते वक्त वह साथ रहे और कई कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में आए थे.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं. मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन घर से ही कार्य जारी रखूंगा. आप सब सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें.

वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं. जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें.’ राजे ने पिछले 1-2 दिनों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेताओं से मुलाकात की है.

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related