आरक्षक और कई पुलिसकर्मी फंसे महादेव सट्टा मामले में, ACB-EOW ने जारी किया नोटिस

Date:

रायपुर। ACB-EOW ने छग पुलिस के कई आरक्षक और पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया है। ये सभी महादेव सट्टा मामले में संलिप्त बताए जा रहे है। जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के बाद ACB-EOW ने कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कई आईपीएस भी रडार में हैं। आरोप है कि सभी प्रदेश में महादेव सट्टा को सुरक्षित तरीके से संचालित कराने के लिए पैसे लेते थे।

जानें पूरा मामला

महादेव बेटिंग एप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बनाया गया है। इस पर यूजर्स पोकर, कार्ड गेम्स, चांस गेम्स नाम से लाइव गेम खेलते थे। एप के जरिये क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल जैसे खेलों और चुनावों में अवैध सट्टेबाजी भी की जाती थी। अवैध सट्टे के नेटवर्क के जरिये एप का जाल तेजी से फैला और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खुले। इस एप से धोखाधड़ी के लिए एक पूरा खाका बनाया गया था। इसे लेकर ईडी ने कार्रवाई की है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी पैसे लेने के आरोप है। जब छग में बीजेपी की सरकार तब ED ने ACB-EOW में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में जो नाम आए हैं उसे क्लू मनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्ग जिले में दो से तीन आरक्षक इसी मामले में बर्खास्त किए गए है। गिरफ्तारी भी हुई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related