CONGRESS THEME SONG : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च

Date:

CONGRESS THEME SONG: Chhattisgarh Pradesh Congress theme song launched

बिलासपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बिलासपुर में आयोजित चुनावी सभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का थीम सॉन्ग लॉन्च किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मां महामाया, अरमा मैया के जयकारों से की। उन्होंने खैरागढ़ में की गई घोषणाओं को एक बार फिर दोहराया है।

उन्होंने कहा कि अगर परिवार में दो बेटे हैं और पिताजी दोनों को कुछ पैसे दे देते हैं काम के लिए। जिसकी अच्छी नीयत है वो अच्छा काम करेगा और जिसकी नीयत खराब होती है वो पैसे डुबा देगा। छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह आप नेताओं से उनकी नीयत पूछिए।

हमने सत्याग्रह किया, अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। ये नेताओं से आजादी की लड़ाई नहीं थी, ये जनता के लिए आजादी की लड़ाई थी। कांग्रेस ने संविधान की नींव डाली। जिसमें आपको वोट डालने का अधिकार मिला। ये सोच है कांग्रेस पार्टी की।

वो महापुरुष जो इस देश के लिए शहीद हुए वो चाहते थे कि सभी को सत्ता अपने हाथ में मिले। जिससे वो अपने जीवन में बदलाव ला सकें। ये कांग्रेस पार्टी की नींव है और यही विचारधारा है। जो देश की संपत्ति है, देश की जनता से छीनी जा रही है, उसे प्रदेश की सरकार ने वापस किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related