रायपुर में आज कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Date:

रायपुर: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक (Congress state executive meeting ) आज रायपुर में होने वाली है. बैठक 12 बजे शुरू होगी. बैठक कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में होने वाली है. जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. साथ ही संगठन को मजबूत बनाने किस तरह से काम किया जाए उस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा. इसके अलावा भाजपा के द्वारा लगाए जा रहे आरोपों और हमलों का किस तरह जवाब दिया जाए उसकी रूपरेखा भी आज की इस बैठक के दौरान तैयार की जाएगी. पार्टी से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी बैठक के दौरान चर्चा की जा सकती है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related