तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Date:

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण व व्यवसायीकरण के फैसले को लेकर रायपुर की राजनीति गरमा गई है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने भाजपा नेताओं के संरक्षण में हो रहे व्यवसायीकरण और पार्किंग ठेका दिए जाने के निर्णय के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।

कांग्रेस का आरोप है कि वर्षों से शहरवासी मॉर्निंग और इवनिंग वॉक, साथ ही रात्रि भोजन के बाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए मरीन ड्राइव के पाथवे पर पैदल भ्रमण करते आ रहे हैं। लेकिन अब भाजपा के संरक्षण में मरीन ड्राइव के बाद ग्रेट ईस्टर्न रोड को भी निजी हाथों में सौंपने का फैसला आम जनता के हितों पर सीधा हमला है।

दोपहर 12 बजे से कर रहे प्रदर्शन

इसी तुगलकी निर्णय के खिलाफ रविवार दोपहर 12:00 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

कांग्रेस ने सभी मोर्चों से की मौजूदगी की अपील

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत—

  • प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य
  • वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद
  • विधायक, पूर्व विधायक
  • पार्षद, पूर्व पार्षद
  • महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई
  • सेवादल, किसान कांग्रेस
  • अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, SC-ST विभाग
  • झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों
  • मंडल, बूथ, सेक्टर और जोन अध्यक्ष

सभी कांग्रेसजनों से भारी संख्या में मरीन ड्राइव पहुंचने की अपील की है।

शहर अध्यक्ष का बयान

शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि “भाजपा जनहित की जगह ठेकेदारी और निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस इस फैसले का सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी और जनता की आवाज बनेगी।”

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...