धान खरीदी केन्द्रों का दौरा करेंगे कांग्रेस के विधायक किसानों की यदि कोई समस्या हो तो स्थल पर ही करेंगे निराकरण

Date:


रायपुर | 
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा है कि वर्षा से किसानों के लिये तकलीफ और परेशानी को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी कांग्रेस के विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि धान खरीदी में किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिये सभी धान खरीदी केन्द्रों का दौरा करें और किसानों के धान खरीदी में यदि कोई समस्या हो तो उस का अविलंब निराकरण करें। कांग्रेस द्वारा धान खरीदी केन्द्रों हेतु बनाई गयी निगरानी समितियों को पूरी सक्रियता से किसानों के साथ खड़े होकर किसानों की यदि कोई समस्या हो तो उसके निराकरण करें। किसी भी किसान की समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाने पर प्रदेश कांग्रेस के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना देने के लिये निर्देशित किया गया है। ऐसे ही निर्देश कांग्रेस के मोर्चा संगठन और विभागों को भी दिये जा रहे है। कांग्रेस कंट्रोल रूम आज से इस कार्य में जुट जायेगा और लगातार सभी कांग्रेस विधायकों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों से सतत् संपर्क में रहेगा। किसान को भूपेश सरकार पर भरोसा है। किसान की कठिनाइयों में कांग्रेस सरकार किसानों के साथ है। कांग्रेस संगठन भी किसानों के साथ है। 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...