कांग्रेस नेताओं ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला.. जमकर की नारेबाजी..कहा..भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित..आरोपियों का हो रहा सम्मान

Date:

बिलासपुर— पीसीसी के निर्देश पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी और महिला विंग ने बुधवार को नेहरू चौक में प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी का पुतला भी जलाया। भाजपा और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस नेताओं ने कहा बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओं के नाम पर केन्द्र सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है। जब संसद में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो देश के अन्दर महिलाओं के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राज्य सरकार की संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है औरकरती कुछ और। राज्य सभा मे छत्तीसगढ़ के महिला सांसदों के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय है। सदन के अन्दर स्वस्थ समाज को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। भाजपा  पुरुष सत्तात्मक प्रधान मानसिकता वाली पार्टी है। आज तक बाहर निकल नही पाई है। रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा का इतिहास नारी विरोधी है। राज्यसभा में ,भाजपानीत राज्यो में दिखाई दे रहा है।
शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी  बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ ” दीवारों पर लिखा दिए। लेकिन भाजपा नेताओं ने इस बात को आत्मसात नही किया है। जब से भाजपा की सरकार केंद्र और देश के अन्य राज्यो में आयी है। नारियो पर अत्याचार बढ़ गए हैं। यूपी ,मध्यप्रदेश, कर्नाटक में लगातार महिलाओ का शोषण हो रहा है। इसमें भाजपा के विधायक,पूर्व मंत्री  शामिल हैं । महिलाओं को जनता के मुद्दों को संसद में उठाने से रोका जा रहा है। नायक ने कहा  राज्यसभा के अंदर छत्तीसगढ़ की दो सांसद छाया वर्मा और फूलो देवी नेताम के साथ पुरुष मार्शलों और भाजपा सांसदों ने बलपूर्वक कार्यवाही की है।
 नायक ने कहा कि राज्यसभा की घटना से देश मे महिलाओ की आत्मसम्मान और सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगने लगा है। जब संसद के अंदर महिला सुरक्षित महसूस नही कर रही है तो संसद का बाहर कैसे सुरक्षित रहेंगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला,राजेन्द्र साहू,सभापति शेख नजीरुद्दीन, विष्णु यादव,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,  युवा कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, महामंत्री धर्मेश शर्मा,कोषाध्यक्ष नसीम खान, महिला शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ,शिल्पी तिवारी,,देवेंद्र सिंह  राजकुमार तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,मोती ठारवानी,एमआईसी राजेश शुक्ला जुगल किशोर गोयल,,सीताराम जायसवाल,अजय यादव,मनीष गरेवाल,बजरंग बंजारे, अब्दुल खान,ज़िला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव,पार्षद सुरेश टण्डन,सूरज मरकाम,पुष्पेंद्र साहू,रमा बघेल,वीरेंद्र शर्मा,सोनू चन्द्राकर,सावित्री सोनी,मंजू त्रिपाठी,चित्रकान्त श्रीवास,राकेश हंस,श्वेता शास्त्री,अखिलेश बाजपेयी,सुभाष ठाकुर,शैलेन्द्र जायसवाल,सुबोध केसरी,अखिलेश गुप्ता,अज़रा खान,श्यामलाल चंदानी, अनिल यादव,हामिदा खान,शिशिर कश्यप,ओम कश्यप,अन्नपूर्णा यादव,अफ़रोज़ खान,अनुराधा जयदीप रॉबिन्सन,चन्द्रहास केशरवानी,अमृत आनन्द,काजू महाराज,विक्की आहूजा,अनिल सिंह चौहान,मल्लू पन्त,संजीत बनर्जी,धर्मेश शास्त्री,अशोक सूर्यवंशी,झगगरराम सूर्यवंशी,राजेन्द्र सारथी,वैभव शुक्ला,उमेश कश्यप,करम गोरख,अंजू सोनी,पंचराम सूर्यवंशी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested बाराबंकी, यूपी।...