कांग्रेस सिर्फ घोषणाओं को दोहरी रही, नया कुछ नहीं : बीजेपी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। भाजपा संचार प्रमुख अमित चिमनानी ने पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि लोगों के सुझाव के हिसाब से घोषणा पत्र आएगा. कांग्रेस का घोषणा पत्र सत्ता में आने के लिए है. वहीं छत्तीसगढ़ बीजेपी का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के लोगों का सपना का पूरा करने वाला होगा.

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा कि घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के लोगों की मन की बात होगी. यहां के लोग जो चाहते हैं, जिन लोगों की आकांक्षाए हैं, लाखों सुझाव पार्टी के पास आए हैं, उन सुझावों को लेकर ही हमारा घोषणा पत्र आएगा. भाजपा का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास को लेकर होगा.

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ में की गई घोषणाएं को लेकर अमित चिमनानी ने कहा कि उनकी किरकिरी हो रही है. 5 साल पहले जिन घोषणाओं को किया था, उन्हीं घोषणाओं को फिर से कर रहे हैं. कर्ज माफी की घोषणा 5 साल पहले की थी, फिर से वही वादा कर रहे हैं, तो जनता क्यों विश्वास करेगी. 5 साल तक घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाए तो आने वाले दिनों में क्या करेंगे.कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बयान पर अमित चिमनानी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जो बयानबाजी कर रही है, क्या वह सकारात्मक राजनीति का परिचय है. विपक्ष का दायित्व है कि जनता का आवाज बने. छत्तीसगढ़ के जनता के साथ अन्याय होगा, तो बीजेपी बोलेगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...