Trending Nowराजनीतिशहर एवं राज्य

CONGRESS BIG UPDATE : 45 साल बाद होगा CWC के का चुनाव, कांग्रेस ने किया ऐलान

CONGRESS BIG UPDATE: Election of CWC will be held after 45 years, Congress announced

रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की सरगर्मी के बीच पार्टी ने एक और बड़े चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC के लिए भी चुनाव का ऐलान कर दिया है। खास बात है कि ऐसा 45 साल बाद होगा, जब पार्टी के शीर्ष समूह के सदस्य चुने जाएंगे। कांग्रेस प्रमुख के चुनाव के लिए 24 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री का कहना है कि CWC के 23 में से 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘अगर CWC की चुनी जाने वाली सीटों पर 12 से ज्यादा उम्मीदवार होते हैं, तो चुनाव कराए जाएंगे।’

G-23 की भी थी मांग –

खास बात है कि आखिरी बार CWC के चुनाव साल 1997 में कलकत्ता सत्र में हुए थे। तब से ही सत्रों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों को नामांकन बुलाने के बजाए CWC दोबारा गठित करने का अधिकार दिया जाता रहा है। खास बात है कि कांग्रेस में CWC चुनाव बड़ा मुद्दा रहा है और यह G-23 समूह की मांगों में भी शामिल रहा है। साल 2020 में G-23 समूह के नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में सुधार की मांग की थी।

अध्यक्ष पद की रेस में कौन है शामिल –

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। खबरें आती रही हैं कि वह दोबारा पार्टी की कमान संभालने के मूड में नहीं हैं। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। वह खुद भी इस बात के संकेत दे रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानी AICC के प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि कुछ ‘सांसद’ भी नामांकन दाखिल करने के लिए इच्छुक नजर आ रहे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शशि थरूर और मनीष तिवारी पद के लिए दावेदारी कर सकते हैं।

advt03-march2025
advt02-march2025
advt-march2025
birthday
Share This: