धान खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर एवं सीईओ ने किया औचक निरीक्षण  धान खरीदी केन्द्र नाथियानवागांव में 9 क्विंटल 60 किलों धान जप्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

उत्तर बस्तर कांकेर | कलेक्टर  के.एल. चैहान और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज नाथियानवागांव, लखनपुरी और लिलेझर के धान खरीदी केन्द्र का आज आकस्मिक निरीक्षण किया तथा खरीदे गये धान का स्टेक लगाने एवं परिवहन तथा खरीदी केन्द्रों में धान बोरों का डनेज में  स्टेकिंग लगाने और बारदानों का मिलान के संबंध में खरीदी केन्द्र प्रभारियों एवं नोडल अधिकारियों से जानकारी लिया।
कलेक्टर चैहान निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र नाथियानवागांव में फण्ड प्रभारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण 09 क्विंटल 60 किलो धान को जप्त किया गया है। धान खरीदी केन्द्र लखनपुरी में 21 किसानों द्वारा बिक्री करने लाये गये धान और बारदानों का मिलान सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा किया गया। भौतिक सत्यापन करने के पश्चात खरीदी केन्द्र से धान उठाव के लिए लगाई गई वाहन जो कि पटेल राईसमिल के लिए धान ले जार ही थी जिसका कलेक्टर एवं सीईओ द्वारा अवलोकन किया। धान खरीदी केन्द्र लखनपुरी में धान विक्रय करने आये पिपरौद के किसान सुखती, रासोबाई, शिवप्रसाद, केजा, सिलूराम, दयाबती और कैलास साहू द्वारा दोबारा धान नहीं बेचने के लिए घोषणा पत्र भी भरा गया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केन्द्र लिलेझर में कलेक्टर श्री चैहान द्वारा स्वयं उपस्थित होकर बडल डनेल लगाकर स्टेकिंग भी करवाया तथा कलेक्टर ने पूर्व में फण्ड प्रभारी और कम्प्यूटर आॅपरेटर को हटाने के निर्देश दिये गये थे, जिसका पालन नहीं करने पर फटकार लगाई और तत्काल हटाने के निर्देश सहायक खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर को दिये। धान विक्रय करने आये किसान धनेश पिता लालूराम, तिजिया बाई पति तिहारूराम द्वारा लिलेझर में दोबारा धान नहीं बेचने के लिए सहमति प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। धान खरीदी केन्द्र में 11 किसानों द्वारा धान विक्रय करने लाये गये धान और बारदाना का भी कलेक्टर एवं सीईओ के द्वारा मिलान कर भौतिक सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान लिलेझर में किसान फरसूराम का 102 बोरा धान और गोपाल राम का 61 बोरा धान खराब होने के कारण उसे कलेक्टर श्री चैहान ने धान को सफाई करके वापस विक्रय करने लाने के निर्देश दिये।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related