Home Trending Now Breaking News : बेमौसम बारिश और ओले के तबाही के बीच CM...

Breaking News : बेमौसम बारिश और ओले के तबाही के बीच CM विष्णुदेव साय का किसानों को मदद का आश्वासन

0

BreakingNews : छत्तीसगढ़  में लगातार 2 दिन मौसम काफी खराब चल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में से बारिश के साथ ओले गिर रहे है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक बरसात और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दलहन,तिलहन सहित कई फसलों को नुक्सान हुआ है। जिससे किसान काफी चिंतित नजर आ रहें है।

Breaking News : इसी कड़ी में CM विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है उन्होंने किसानों का हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। CM साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया है कि ‘बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरुरत नहीं हैं। फसलों का नुकसान आंकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के हमेशा प्रतिबद्ध है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version