CM भूपेश का बढ़ा कद, हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए बनाए गए स्टार प्रचारक, लिस्ट में पहले नंबर पर नाम

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कद राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश में होने वाले लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए उन्हें स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया है। इसमें खास बात यह है कि स्टार प्रचारकों की जारी सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम पहले नंबर पर है, जबकि उनसे सीनियर ली​डर्स के नामों का उल्लेख बाद में किया गया है।

इसमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात जो नजर आई है कि हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी के नाम का ही उल्लेख नहीं किया गया है। इस सूची को आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सीएम बघेल स्टार प्रचारक
हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सीएम बघेल स्टार प्रचारक

हिमाचल प्रदेश लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कां​ग्रेस ने कुल 20 लोगों को स्टार प्रचारक बनाया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, अभिनेता संजय दत्त का नाम भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी में जिस तरह से तवज्जो मिल रही है, राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्हें जिस तरह से अवसर दिया जा रहा है, यह सब सीएम बघेल के कद को बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। इससे पहले कांग्रेस आलाकमान ने सीएम बघेल को उत्तरप्रदेश कांग्रेस का मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

MAHADEV SATTA CASE : हेड कॉन्स्टेबल निलंबित, फरार

MAHADEV SATTA CASE : Head constable suspended, absconding रायपुर। छत्तीसगढ़...

ALANKAR AGNIHOTRI : शंकराचार्य से आशीर्वाद, कोई राजनीतिक बातचीत नहीं

ALANKAR AGNIHOTRI : Blessings from Shankaracharya, no political talks वाराणसी।...

EPSTEIN FILES : एपस्टीन के घर पहुंचा काबा का किसवा!

EPSTEIN FILES : Kiswa of Kaaba reaches Epstein's house! नई...