145 दिन की भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज कार्यक्रम में CM बघेल होंगे शामिल

Date:

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज अंतिम दिन है । यह यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। 145 दिन बाद श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में औपचारिक तौर पर यात्रा का समापन किया जाएगा। हालांकि एक दिन पहले यानी 30 जनवरी को यात्रा समाप्त कर दी गई।

कांग्रेस ने 23 दलों को भेजा न्योता

कांग्रेस यहां एक बड़ी रैली करने वाली है, जिसमें देशभर के विपक्षी नेताओं के जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस ने 23 दलों को रैली में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेता शामिल होंगे।

पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे को भी किया गया आमंत्रित

समापन समारोह में 21 दलों के अध्यक्षों के अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दलों को आमंत्रित किया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज और उनकी पत्नी और गायिका रेखा भारद्वाज भी शामिल होंगी।

ये दल होंगे शामिल

राहुल के बुलावे पर विपक्ष के जिन दलों के नेता श्रीगनर पहुंच रहे हैं उनमें DMK, NCP, RJD, जेडीयू, शिवसेना, सीपीआई (एम), सीपीआई (वीसीके), उद्धव ठाकरे की शिवसेना, केरल कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, PDP और JMM शामिल है। करीब 5 महीने से जारी कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा इवेंट आज समापन की ओर है और 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी खुद को कितना तैयार कर पाई है ये इस बात पर निर्भर करेगा कि विपक्षी दलों को राहुल कितना जोड़ पाए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related