खैरागढ़ विधायक के निधन पर CM बघेल ने जताया शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Date:

रायपुर। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख प्रकट किया है। उन्होनें शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें। राजकीय सम्मान के साथ विधायक देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक के चलते देर रात निधन हो गया। रात 2.30 बजे उन्होने खैरागढ़ अस्पताल में अंतिम सांसे ली।  बताया जा रहा है कि सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related