मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ मनाई जन्माष्टमी

Date:

भिलाई: जन्माष्टमी का पर्व दुर्ग-भिलाई शहर में धूम धाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैंप हाउस भिलाई तीन की जन्माष्टमी की पूजा आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री ने जहां शंखनाद करके पूजा की शुरूआत की तो नाती ने कान्हा के पलने की डोर खींची। इसके बाद नाना ने नाती को गोद पर उठा लिया। नाना की गोद में चढ़कर अथर्व ने घंटी बचाई और दही हांडी को फोड़ा। जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर कैंप हाउस आस्था और उमंग से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों के साथ जन्माष्टमी की खुशियां साझा की। सभी के साथ जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया।

मुख्यमंत्री ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा की। कैंप हाउस में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। मुख्यमंत्री की पत्नी, बहू, बेटे और घर के अन्य सदस्यों ने विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान नाना (मुख्यमंत्री) और नाती अथर्व (बेटी का बेटा) की जोड़ी खूब रमी।

इस पूजा के दौरान आकर्षण का केंद्र नन्हें अथर्व अपने नटखट अंदाज में चलते रहे। उनकी आभा देखते ही बन रही थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने हाथों से उठा लिया। इसके बाद गोविंदा (अथर्व) ने अपने नाना के सहयोग से दही की हांडी फोड़ी। इसके बाद विधिवत तरीके से पूजा की गई। नन्हे अथर्व सिर्फ कन्हा के वेश में नहीं थे, बल्कि उन्होंने कन्हैया की लीला भी इस मौके पर प्रस्तुत की। अथर्व ने कान्हा की एक्टिंग करते हुए मनमोहक डांस दिखाया। इस मौके पर गोकुल जैसा नजारा कैम्प हाउस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिखा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: सिम्स हॉस्पिटल में पकड़ा गया  दलाल,  मरीजों को निजी अस्पताल भेजने की कर रहा था कोशिश

CG NEWS: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों...